पायलट ने तूफान में सफलतापूर्वक लैंड कराया एयर इंडिया का विमान

Updated on 20-02-2022 07:25 PM

लंदन ब्रिटेन इस समय यूनिस तूफान से जूझ रहा है। इसके चलते लंदन में विमानों का उतरना मुश्किल हो गया है। एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में शनिवार को कई विमानों को लड़खड़ाते हुए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर खतरनाक तरीके से लैंड करते देखा गया। इसमें एयर इंडिया के एक विमान का वीडियो भी ट्विटर पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में विमान को बेहद कुशलता से एयरस्ट्रिप पर उतरते देखा जा सकता है, जिसके लिए पायलट की जमकर तारीफ की जा रही है। वीडियो में लैंडिंग के समय तेज हवा के चलते एयर इंडिया के विमान का संतुलन हवा में ही बिगड़ता हुआ दिख रहा है। धीरे-धीरे विमान नीचे उतरता है और पायलट ने बड़ी सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

इस दृष्य के वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा बेहद कुशल भारतीय पायलट, एयर इंडिया की इस फ्लाइट के पायलटों ने बी787 ड्रीमलाइनर विमान को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अपने पहले प्रयास में आसानी से उतारने में कामयाबी हासिल की, जबकि स्टॉर्म यूनिस ने सैकड़ों उड़ानों को प्रभावित किया, जय हिंद। एक दूसरे यूजर ने लिखा एयर इंडिया के पायलट ने कल यूनिस तूफान के दौरान तेज हवाओं में एक ड्रीमलाइनर को उतारा, कई एयरलाइनें 2-3 प्रयासों में ऐसा कर पाईं।

शनिवार को एक लाइव स्ट्रीमिंग में ब्रिटिश एयरवेज से लेकर एमाइरेट्स के कई विमानों को तेज तूफानी हवाओं के बीच ऊबड़-खाबड़ तरीके से नीचे उतरते हुए देखा गया। इस वीडियो को लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देखा। यूनिस तूफान के चलते लंदन में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि मौसम बेहद खतरनाक है। यूनिस तूफान के चलते ब्रिटेन में 140,000 से अधिक घरों और आयरलैंड में 80,000 घरों और व्यवसायों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। तूफान के चलते लाखों लोग घरों में कैद हो गए हैं। ब्रिटेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी और पोलैंड में तेज हवा चलने की वजह से हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.