एयर इंडिया, डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक्स... नए कारोबार से टाटा को लग सकती है करोड़ की चपत

Updated on 07-04-2026 12:35 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप को अपने नए कारोबार से फाइनेंशियल ईयर 2026 में 29,000 करोड़ रुपये तक का घाटा हो सकता है जो अनुमानों से पांच गुना अधिक है। ग्रुप के नए कारोबार में एयर इंडिया, टाटा डिजिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और तेजस नेटवर्क्स शामिल है। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में ही इन कंपनियों का घाटा 21,700 करोड़ रुपये पहुंच चुका है जो फाइनेंशियल ईयर 2025 में पूरे साल के लिए 16,550 करोड़ रुपये था। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने हाल में नए कारोबार से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा संस के आंतरिक अनुमानों में फाइनेंशियल ईयर 2026 में नए कारोबार से 29,000 करोड़ रुपये तक का घाटा होने की बात कही गई है। शुरुआत में इसके 5,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इनका कुल घाटा 16,550 करोड़ रुपये था जो 2024 में 11,800 करोड़ रुपये रह गया था। लेकिन 2025 में यह घाटा फिर बढ़ गया। इसी कारण फरवरी में बोर्ड की बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने का फैसला टाल दिया गया था।

टाटा डिजिटल का हाल

माना जा रहा है कि चंद्रशेखरन जून में होने वाली बोर्ड की बैठक में नए वेंचर्स से हो रहे नुकसान पर लगाम लगाने के लिए कोई योजना पेश कर सकते हैं। खासकर टाटा डिजिटल को लेकर स्थिति चिंताजनक है। इसमें बिगबास्केट, टाटा 1एमजी, क्रोमा, टाटा क्लिक और सुपर ऐप टाटा न्यू शामिल हैं। टाटा डिजिटल को चंद्रशेखरन ने 2019 में शुरू किया था। इस पर टाटा संस ने 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है लेकिन अब तक यह प्रॉफिटेबल नहीं बन पाया है।
फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसका घाटा 5,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। साल के पहले नौ महीनों में ही इसका घाटा 3,750 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। पिछले साल इसका कुल घाटा 4,610 करोड़ रुपये रहा था। इसमें बिग बास्केट का घाटा 2,007 करोड़ रुपये, क्रोमा का 1,091 करोड़ रुपये, टाटा 1एमजी का 276 करोड़ रुपये और टाटा क्लिक का 14 करोड़ रुपये शामिल है।

अनुमान से पांच गुना ज्यादा नुकसान

  • टाटा ग्रुप को नए वेंचर्स से हो सकता है 29,000 करोड़ का घाटा
  • इसमें एयर इंडिया, टाटा डिजिटल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं
  • टाटा डिजिटल को साल 2019 में एन चंद्रशेखरन ने शुरू किया था
  • टाटा संस इसमें 24,000 करोड़ से अधिक निवेश कर चुकी है
  • एयर इंडिया का घाटा 20,000 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.