एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया, लगातार घाटे में चल रही है टाटा ग्रुप की कंपनी

Updated on 07-04-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन लगातार घाटे में चल रही थी। साथ ही पिछले साल अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के कारण एयरलाइन के खिलाफ रेगुलेटरी स्क्रूटिनी बढ़ गई थी। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। विल्सन जुलाई 2022 में एयर इंडिया के सीईओ और एमडी बनाए गए थे और उनका कार्यकाल अगले साल जून में खत्म होने वाला था।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। न्यूजीलैंड के रहने वाले विल्सन के कार्यकाल के दौरान विस्तारा का एयर इंडिया में मर्जर हुआ। साथ ही कंपनी ने अपने बेड़े का विस्तार किया और कई हाई ट्रैफिक मेट्रो रूट्स पर मार्केट लीडर इंडिगो से आगे निकलने में कामयाब रही। लेकिन ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण ओवरहॉलिंग के मोर्चे पर एयर इंडिया की रफ्तार धीमी रही।

एयर इंडिया का घाटा

इन चुनौतियों के कारण एयर इंडिया को नए विमान की डिलीवरी में देरी हुई और उसे पुराने विमानों के रिफर्बिशमेंट का काम भी छोड़ना पड़ा। इससे एयरलाइन के कायाकल्प की रफ्तार धीमी हो गई। इन चुनौतियों के कारण एयरलाइन के ऑपरेशन परफॉरमेंस पर भी असर पड़ा और सर्विस क्वालिटी तथा पंक्चुएलिटी पर भारी दबाव रहा। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वित्त वर्ष 2025 में 10,859 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया।
  • एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा
  • वह जुलाई 2022 में एयर इंडिया के सीईओ बनाए गए थे
  • उनका कार्यकाल अगले साल जून में खत्म हो रहा था
  • एयर इंडिया के कायाकल्प की रफ्तार बहुत धीमी थी
  • टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इससे नाराज थे
हाल में खबर आई थी कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन एयर इंडिया में काम की धीमी गति और जमीनी स्तर पर सुधार की कमी से थोड़े नाराज हैं। चंद्रशेखरन एयर इंडिया के भी चेयरमैन हैं। उन्होंने यूके और यूएस की दो बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस के सीईओ से मुलाकात भी की थी। इनमें से किसी को एक को विल्सन का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.