भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार होगा MP, 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे AI और फिनटेक सर्टिफिकेट कोर्स

Updated on 10-04-2026 11:35 AM

भोपाल। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एआई एवं फिनटेक विथ एआई के आनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं।

इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं। यह पाठ्यक्रम आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

दो हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

विभाग द्वारा इस साल दो हजार विद्यार्थियों को एआई एवं फिनटेक विथ आई के आनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में यह लक्ष्य एक हजार विद्यार्थियों का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.