घाटा बताकर एजेंसी ने बीच में छोड़ा काम:रेलवे स्टेशन पर स्कैनर बंद, बिना मशीन जांच रोज 600 पार्सल ट्रेनों में लोड

Updated on 22-08-2026 12:02 PM
रायपुर, रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन बंद है। मशीन का संचालन करने वाली एजेंसी ने घाटा होने का हवाला देकर अचानक काम छोड़ दिया। इसके बाद रेलवे ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।

ऐसे में पार्सल कार्यालय से सामान मशीन जांच के बिना ही देशभर में भेजा जा रहा है। यहां रोजाना करीब 600 कार्टन की बुकिंग होती है। इनमें कपड़े, किराना, ऑटो पार्ट्स, दवाइयां और अन्य व्यावसायिक सामग्री शामिल है। स्कैनिंग व्यवस्था बंद होने से पार्सल की सुरक्षा जांच की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

रायपुर से दूसरे राज्यों तक भेजते हैं व्यावसायिक सामग्री

रायपुर स्टेशन का पार्सल कार्यालय शहर से दूसरे राज्यों तक व्यावसायिक सामान भेजने का प्रमुख माध्यम है। यहां से रोजाना करीब 600 कार्टन बुक होते हैं। कपड़े और किराना से लेकर ऑटो पार्ट्स, दवाइयां तथा दूसरी व्यावसायिक सामग्री ट्रेनों के जरिए भेजी जाती है।

पार्सल में भेजे जाने वाले सामान को पैक और सील करने के बाद मशीन से उसकी अंदरूनी सामग्री की जांच की जाती है। इससे पैकेट खोले बिना उसके भीतर रखी वस्तुओं की स्क्रीनिंग संभव होती है। रायपुर स्टेशन पर यह सुविधा बंद होने से पैक पार्सल की नियमित मशीन जांच नहीं हो पा रही है।

76 लाख का ठेका, तय समय से पहले एजेंसी ने छोड़ा काम

रेलवे के अफसरों के मुताबिक रेलवे ने 15 मई 2024 को पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन के संचालन का ठेका बालाजी इंटरप्राइजेज को करीब 76 लाख में दिया था। अनुबंध की अवधि 14 मई 2029 तक थी। इसके बावजूद एजेंसी ने 16 अगस्त 2026 को काम बंद कर दिया। कंपनी ने घाटे को वजह बताया। एजेंसी के हटने के बाद मशीन का संचालन पूरी तरह रुक गया।

बुकिंग और परिवहन जारी

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की बुकिंग और उसे ट्रेनों से भेजने की प्रक्रिया जारी है। यानी रोजाना आने वाले पार्सल सामान्य प्रक्रिया से बुक होकर गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं, लेकिन स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। रेलवे ने नया टेंडर निकाला है। नई एजेंसी के चयन के बाद स्कैनिंग दोबारा शुरू की जाएगी। तब तक पार्सल की मशीन से होने वाली सुरक्षा जांच प्रभावित रहेगी।

जल्द हो जाएगी शुरू

टेंडर भरते समय एक ऑप्शन रहता है कि यदि कंपनी को घाटा लग रहा है तो वह काम छोड़ सकती है। कंपनी को घाटा हो रहा था, इसलिए उसने काम छोड़ दिया। टेंडर निकाला गया है। जल्द ही नई कंपनी के चयन के बाद स्कैनिंग दोबारा शुरू की जाएगी। 

-सुस्कर विपुल बिलासराव, सीनियर डीसीएम, रायपुर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.