चीनी J-10C के बाद अब तुर्की से यारी, बांग्लादेश खरीदने जा रहा घातक अटैक हेलीकॉप्टर, राफेल को चुनौती?

Updated on 26-08-2026 01:20 PM
ढाका: बांग्लादेश चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान के बाद तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इसका मकसद भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान को चुनौती देना हो सकता है। बांग्लादेश ने कहा है कि चीनी जे-10सीई लड़ाकू विमान खरीदने की दिशा में वो आगे बढ़ चुका है। इसके अलावा बांग्लादेश अब तुर्की से भी हमलावर T129 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बांग्लादेश ने कहा है कि वो चीनी J-10CE लड़ाकू विमान खरीदने के लिए डील का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। खबरों के मुताबिक एक ड्राफ्ट एग्रीमेंट तैयार किया गया है और यह डील 2026-27 के बजट में उपलब्ध फंड पर निर्भर करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक 20-24 J-10CE जेट की जरूरत है, लेकिन ढाका ने अभी तक इनकी अंतिम संख्या की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि बांग्लादेश और तुर्की के बीच T129 ATAK अटैक हेलीकॉप्टर सौदा उनकी सेना के आधुनिकीकरण योजना 'Forces Goal 2030' का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। बांग्लादेश अपनी हवाई मारक क्षमता और सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए तुर्किये से यह खतरनाक डील फाइनल कर चुका है।


तुर्की से हमलावर हेलीकॉप्टर खरीदेगा बांग्लादेश

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में जब मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार थे उस वक्त बांग्लादेश ने तुर्की की टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TAI) कंपनी के साथ 6 अत्याधुनिक T129 ATAK अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 600 मिलियन डॉलर के सौदे को मंजूरी दी थी। यह एक जी-टू-जी समझौता था जिसके तहत पहले चरण के हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी 2027 तक होने की उम्मीद है।
तुर्की से हेलीकॉप्टर खरीदने के पीछे की एक वजह ये भी है कि पहले बांग्लादेश ने रूस से Mi-28NM और अमेरिका से अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध और भू-राजनीतिक वजहों से रूस समय पर डिलीवरी देने में नाकाम रहा और अमेरिकी हेलीकॉप्टर खरीदना बांग्लादेश के लिए मुश्किल था। जिसके बाद बांग्लादेश ने तुर्की से बात शुरू की थी।


T129 ATAK हेलीकॉप्टर की क्षमता क्या है?

बांग्लादेश इन हेलीकॉप्टरों को खास तौर से म्यांमार सीमा, चटगांव पहाड़ी क्षेत्रों और बंगाल की खाड़ी में अपनी समुद्री और जमीनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात करना चाहता है। इसकी मैक्सिमम रफ्तार 280 किमी/घंटा है और यह एक बार में 560 किमी तक उड़ान भर सकता है। इसमें 20mm की तीन बैरल वाली गन लगी होती है। इसके साथ ही यह एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें जैसे UMTAS, Hellfire और हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।

भारत के लिए तुर्की के हेलीकॉप्टर क्या सिरदर्द बनेंगे?

नहीं। इसका सीधा सा जवाब है। लेकिन ये खतरा से ज्यादा जियो पॉलिटिकल संदेश है। बांग्लादेश सिर्फ 6 हेलीकॉप्टर खरीद रहा है। इतनी कम संख्या किसी बड़े युद्ध या भारत जैसे विशाल सैन्य शक्ति वाले देश के खिलाफ आक्रामक अभियानों के लिए नाकाफी है। भारतीय वायु सेना और थल सेना के पास भारी संख्या में आधुनिक AH-64E अपाचे और स्वदेशी LCH प्रचंड जैसे घातक लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स का बड़ा बेड़ा मौजूद है। इसके अलावा भारत का एयर डिफेंस नेटवर्क जैसे S-400 और आकाश मिसाइल सिस्टम इन हेलीकॉप्टरों को भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही बेअसर करने में सक्षम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.