अफगानिस्तानी खिलाड़ी को अंपायर से भिड़ना भारी पड़ा, ICC ने ठोका जुर्माना, कड़ी चेतवानी भी मिली

Updated on 12-02-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अफगानिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर आईसीसी ने मैच रेफरी के निर्देशों की अवहेलना करने के लिए भारी जुर्माना लगाया है। लुंगी नगिदि के रिस्टबैंड को लेकर अंपायरों से लंबी बहस करना नबी को आर्थिक रूप से भारी पड़ गया है। आईसीसी ने बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए ग्रुप-डी मैच के दौरान मोहम्मद नबी को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया है। नबी ने आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन किया है, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का उल्लंघन करने से संबंधित है। इस उल्लंघन के कारण नबी पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में जुड़ा डिमेरिट पॉइंट

आर्थिक दंड के साथ-साथ मोहम्मद नबी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। पिछले 24 महीनों में नबी का यह पहला अपराध है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट प्राप्त करता है, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है। हालांकि, नबी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया है, जिसके चलते किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.