भोपाल में अवैध दुकानों पर कार्रवाई सिर्फ दिखावा! नगर निगम के नोटिसों में बड़ा झोल, बिना नाम और तारीख के बांट दिए नोटिस

Updated on 30-07-2026 01:17 PM

भोपाल। राजधानी के आवासीय इलाकों में अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक दुकानों पर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अरेरा कालोनी और रोहित नगर के 429 व्यापारियों को थमाए नोटिस की मोहलत 30 जुलाई को खत्म हो रही है। शहर में अब तक निगम 800 से अधिक नोटिस व्यापारियों को थमा चुका है। इसी बीच इस पूरी प्रक्रिया में निगम की बड़ी चालाकी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में आवासीय अनुमति पर व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले दुकानदारों को बांटे गए नोटिसों में नगर निवेशक के हस्ताक्षर तो हैं, लेकिन उनका नाम गायब है। नोटिस किस दिन जारी किया तारीख तक दर्ज नहीं है। ऐसे खामियों भरे नोटिस देखकर अरेरा कालोनी के रहवासियों का आरोप है कि निगम कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहा है।

किसान आंदोलन के बहाने टली सीलिंग

29 जुलाई को जिन दुकानों की मोहलत खत्म हुई थी, उन्हें किसान आंदोलन का हवाला देकर बुधवार को कोई कार्रवाई नहीं की। जब निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही सीलिंग होगी। वहीं जब निगम आयुक्त संस्कृति जैन को फोन किया गया, तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.