रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार

Updated on 29-04-2026 12:24 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है।

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल निवासी अनुराग यादव (26) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची, नथिंग कंपनी का मोबाइल और 900 रुपए नकद मिले।

मोबाइल की जांच और पूछताछ में विन एक्स 66 डॉट कॉम आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के सबूत सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

3 दिन में 5 कार्रवाई

इससे पहले घरघोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर टीम ने दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में कोष्टापारा और गद्दी चौक पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया था।

पिछले तीन दिनों में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ यह पांचवी कार्रवाई की है।

लगातार कार्रवाई जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए-सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्रिकेट सट्टे पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर बनी हुई है और ऐसी गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने एक बार फिर क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना भारत सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत विकास के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। का उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाना, मछुआरों की…
 14 May 2026
रायपुर। वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावाकी तकनीक एक बेहद प्रभावी और लोकप्रिय विधि बन गई है। जापानी वनस्पतिशास्त्री डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित यह तकनीक केवल 2-3 वर्षों में…
 14 May 2026
रायपुर। प्रदेशभर में आयोजित हो रहा सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लेकर आ रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब कागजों से निकलकर सीधे…
 14 May 2026
रायपुर। राज्य शासन की लोक-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 का सुकमा जिले में संवेदनशील स्वरूप देखने को मिला। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड…
 14 May 2026
रायपुर। राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शासन…
 14 May 2026
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। नगर पालिका भाटापारा के इतवारी राम यादव शासकीय…
 14 May 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में  छूट मिल रही है।…
 14 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में विभिन्न…
 14 May 2026
रायपुर। अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले के कुरूद और मगरलोड विकासखंडों…
Advt.