अभिषेक बच्चन को आया फोटोग्राफर्स पर गुस्सा

Updated on 31-03-2022 04:01 PM

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है जिसमें वह काफी गुस्से में नजर रहे हैं। अभिषेक बच्चन का ये वीडियो एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया गया है जिसमें उन्हें काफी सख्त लहजे में फोटोग्राफर्स से हटने के लिए कहते  हुए देखा जा सकता है। अभिषेक यूं तो काफी लाइट मूड में रहते हैं और हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि इस वक्त उनका मूड कुछ खास अच्छा नहीं था। वीडियो पर कमेंट सेक्शन में लोग अभिषेक को उनके एटिट्यट के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

 हुआ यूं कि अभिषेक बच्चन जैसे ही एयरपोर्ट के एंट्री पॉइंट पर पहुंचे तो उनसे पहले फोटोग्राफर उस लेन में घुस गए और आगे से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करने लगे। ये देखकर अभिषेक बच्चन वहीं पर खड़े हो गए और काफी सख्त लहजे में फोटोग्राफर्स से हटने के लिए कहा।

अभिषेक बच्चन ने इशारा करके पापाराजी से लेन से हटने के लिए कहा। इसी बीच अभिषेक बच्चन के बॉडीगार्ड भी वहां पहुंच गए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को वहां से हटाया। पापाराजी बार-बार जूनियर बी से रुकने और कुछ तस्वीरें देने को कहते रहे लेकिन ऐसा लगता है कि अभिषेक बच्चन उन्हें जरा भी एंटरटेन करने के मूड में नहीं थे। अभिषेक बच्चन का मूड किस बात पर खराब था ये तो नहीं पता लेकिन कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.