एबीसीडी फेम एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने दिखाया हॉलीवुड स्टाइल डांस

Updated on 24-02-2022 06:27 PM

मुंबई। अमेरिकन डांसर और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब अपने डांस को लेकर आए दिन ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। लॉरेन का ये वीडियो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा को लेकर है जिसके आइटम नंबर पर उन्होंने अपने स्टेप्स को दर्शाया है।

लॉरेन भले ही यूनाइटेड स्टेट्स से ताल्लुक रखती हैं लेकिन दिल से वे हिंदुस्तानी हैं और यहीं वे ज्यादातर टाइम रहती हैं। नए वीडियो में उन्होंने साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा पर फिल्माए गए पुष्पा के स्पेशल नंबर ओह अंतावा पर अपने डांस मूव्स दिखाए हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस गाने में सैम को कॉपी कर अपने स्टेप्स दिखाए हैं।

  वीडियो को शेयर कर लॉरेन ने लिखा, अंतावा मावा का हॉलीवुड इलइसमें वे जार्डन मालिक्सी नाम के दोस्त के साथ गाने में अपना स्टाइल दिखा रही हैं, जिसके मूव्स की खूब तारीफ हो रही है। भले ही उन्होंने सामंथा के सिजलिंग मूव्स लिए हों लेकिन इस रील में एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन के ठोड़ी के नीचे वाले एक्ट को जरूर कॉपी किया।

लॉरेन इस गाने पर किसी पब्लिस प्लेस पर थिरकती दिख रही हैं, देखने से लगता है जैसे वे किसी मॉल के आउटसाइड में हों। उनका ये वीडियो लाखों लोगों का जिल जीत रहा है जिस पर उनके एक्सप्रेशन की काफी तारीफ हो रही है। मालूम हो कि हाल के समय में लॉरेन गॉटलिब की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है और भारत में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं।

हाल ही में लॉरेन ने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। उनके फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद रही हैं। ये वही लॉरेन हैं जिन्हें आपने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ देखा था। अभिनेत्री ने पवन के गानेकमरिया हिला रही हैमें जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था। इस गाने से अभिनेत्री की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है और भारत में भी उनके लाखों चाहने वाले हैं। इसके अलावा वे फिल्म एबीसीडी में भी नजर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.