'आमिर खान हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं', राखी सावंत भी उनसे करना चाहती हैं ब्याह, कहा- इस्लाम कुबूल लूंगी

Updated on 29-06-2026 01:54 PM
राखी सावंत अपनी चुटीली बातों और नखरीले जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वो किसी के बारे में कुछ भी बोल देती हैं, वो भी बिना अफसोस जताए। हाल ही में राखी ने एक्टर आमिर खान की शादियों पर भी कुछ ऐसा ही कहा जिससे लोगों को हंसी तो बहुत आई, लेकिन वो निशाने पर भी आ गईं।

राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा, 'आमिर खान सर की बीवियां क्यों नहीं टिकती हैं यार? आमिर सर, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही ब्रेक कर लिया है। कितनी शादियां करते हो, कितने तलाक लेते हो, कितने बच्चे पैदा करते हो। चौथी शादी के लिए मैं रेडी हूं।'

लोगों ने राखी को निशाने पर लिया

राखी ने आगे कहा, 'आमिर सर को केवल हिंदू लड़कियां ही शादी करने के लिए पसंद आती हैं। तो मैं तैयार हूं। हम भी अस्लाम कबूल कर लेंगे। दूसरी लड़कियां भी तो कर ही रही हैं।' आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कमेंट करने पर राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर खान के फैंस ने लिखा कि राखी सावंत भी तो दो बार शादी कर चुकी हैं और तलाक भी ले लिया। फैंस कह रहे हैं कि पहले राखी खुद को देखें फिर किसी और को बोलें।

राखी सावंत ने आकांक्षा के तलाक पर लिए मजे

वहीं, राखी ने आकांक्षा को लेकर भी कमेंट किया है। 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने सबको चौंका दिया। उन्होंने यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि वह और उनके पति, एक्टर गौरव खन्ना, तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, जहां इस घोषणा ने कई लोगों को हैरान कर दिया, वहीं राखी सावंत को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है।


राखी ने आकांक्षा को कहा 'झूठी'

'लॉक अप' सीजन 2 में जब आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला किया है, तो राखी को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक शब्द में अपनी प्रतिक्रिया देकर इस घोषणा को खारिज कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। रियलिटी शो के पहले एपिसोड की एक रील पर रिएक्शन देते हुए, राखी ने एक सीधा-सादा कमेंट किया, 'झूठी' और साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया।


आकांक्षा चमोला ने तलाक पर क्या कहा

राखी के कमेंट ने तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और कई तरह के रिएक्शन आने लगे। कुछ लोगों ने उनके शक का सपोर्ट भी किया, तो कुछ लोगों ने इस बात पर बहस की कि क्या आकांक्षा के तलाक की घोषणा सच थी या यह सिर्फ शो के प्रमोशन की रणनीति का हिस्सा थी। नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान, आकांक्षा चमोला ने एक चौंकाने वाली बात बताई कि वह और उनके पति, एक्टर गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने कहा, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात किसी को पता नहीं थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.