ईरान की अर्थव्यवस्था पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमेरिकी नाकेबंदी से हर दिन होगा नुकसान

Updated on 14-04-2026 01:52 PM
नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने पर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है। इस रास्ते से गुजरने वाले ईरानी जहाजों को रोका जा रहा है। इस नाकेबंदी के कारण ईरान को रोजाना 435 मिलियन डॉलर (करीब 4058 करोड़ रुपये) का नुकसान होने का अनुमान है। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर टूट सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार से इस नाकेबंदी की शुरुआत कर दी है। वॉल स्ट्रीट जरनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका उद्देश्य ईरान के कैश फ्लो (नकदी प्रवाह) को पूरी तरह रोककर उसे बातचीत की मेज पर लाना है। वहीं इस नाकेबंदी के चलते ईरान का ना केवल एक्सपोर्ट रुकेगा, बल्कि ईरान दूसरे देशों से आने वाले सामान पर भी असर पड़ेगा।

ईरान को कहां लगेगी बड़ी चोट?

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के पूर्व अधिकारी मियाद मलेकी (Miad Maleki) के अनुसार, ईरान को होने वाले नुकसान का विवरण इस प्रकार है:
  • ईरान को रोजाना 435 मिलियन डॉलर (करीब 4058 करोड़ रुपये) का नुकसान होगा।
  • करीब 276 मिलियन डॉलर का नुकसान केवल कच्चे तेल और पेट्रोकेमिकल्स के निर्यात रुकने से होगा। यानी ईरान के निर्यात में गिरावट आएगी।
  • यह अनुमान इस आधार पर है कि ईरान प्रतिदिन 15 लाख बैरल तेल 87 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बेचता है।
  • तेल के अलावा उर्वरक और खाद्य पदार्थों की सप्लाई रुकने से ईरान में महंगाई आसमान छू सकती है।

कमाई पर पड़ेगा असर

इस नाकेबंदी का मुख्य उद्देश्य ईरान की ऊर्जा व्यापार से होने वाली आय को पूरी तरह खत्म करना है। ईरान का लगभग 90% तेल निर्यात खर्ग द्वीप (Kharg Island) से होता है। नाकेबंदी से इस द्वीप का संपर्क कट जाएगा, जिससे बिना जमीनी सेना उतारे ईरान की कमाई रोकी जा सकती है।चीन अपनी जरूरत का लगभग 50% कच्चा तेल इसी रास्ते से मंगवाता है। ईरान की सप्लाई रुकने से चीन पर भी दबाव बढ़ेगा कि वह अमेरिका के इस अभियान में साथ दे।

ईरान ने बना रखा है प्लान-बी!

अमेरिका ने इस नाकेबंदी की घोषणा बेशक कर दी हो, लेकिन इसे बनाए रखना बेहद मुश्किल हो सकता है। वॉल स्ट्रीट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 16 युद्धपोत हैं, लेकिन फारस की खाड़ी (Persian Gulf) के भीतर फिलहाल एक भी युद्धपोत नहीं है।
  • होर्मुज से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। इतने बड़े समुद्री ट्रैफिक में केवल ईरानी जहाजों को चुनकर रोकना अमेरिकी नौसेना के लिए एक बड़ी लॉजिस्टिक चुनौती होगी।
  • ईरान अपने तेल निर्यात को जास्क टर्मिनल (Jask terminal) की ओर मोड़ने की कोशिश कर सकता है, जो होर्मुज के नाकेबंदी वाले दायरे से बाहर है।
  • इसके अलावा, केप्लर के डेटा के मुताबिक ईरान के पास समुद्र में पहले से ही 15.4 करोड़ बैरल तेल तैरते हुए भंडार के रूप में मौजूद है, जो उसे शुरुआती झटकों से बचा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.