सीएम हेल्पलाइन का संवेदनशील प्रयास : दिव्यांग सौरभ को घर बैठे मिली राहत, आधार में अपडेट हुआ मोबाइल नंबर

Updated on 05-09-2026 12:51 PM

​सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। 'विष्णु का सुशासन' केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि मैदानी स्तर पर आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में 'सीएम हेल्पलाइन 1076' के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की टीम ने दिव्यांग सौरभ केशरवानी को घर बैठे ही शासकीय सुविधा उपलब्ध कराकर संवेदनशीलता और जवाबदेह प्रशासन की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ के धरम गली (मकान नंबर 261) निवासी दिव्यांग सौरभ केशरवानी को अपने आधार दस्तावेज में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सख्त जरूरत थी। हालाँकि, गंभीर शारीरिक अस्वस्थता और दिव्यांगता के चलते वे आधार सेवा केंद्र तक जाने में पूरी तरह असमर्थ थे। बार-बार प्रयास करने के बावजूद जब समाधान नहीं निकला, तो उन्होंने राज्य सरकार की जनहितकारी व्यवस्था 'सीएम हेल्पलाइन 1076' में संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज कराई।

​हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन के ई-जिला प्रबंधक और तकनीकी टीम विशेष बायोमेट्रिक किट एवं आवश्यक उपकरणों के साथ सीधे सौरभ के निवास स्थान पहुँची। टीम ने मौके पर ही सौरभ के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। वर्षों पुरानी इस समस्या का घर बैठे ही त्वरित और स्थायी समाधान होने पर सौरभ का चेहरा खुशी से खिल उठा।

​घर बैठे मिले इस त्वरित समाधान और प्रशासन की संवेदनशीलता से अभिभूत होकर सौरभ केशरवानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगता के कारण आधार केंद्र तक जाना उनके लिए अत्यंत कठिन और कष्टदायी था, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु भैया के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन में सिर्फ एक कॉल करते ही प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुँच गया। जिला प्रशासन की इस तत्परता से यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार की सुशासन नीति के तहत अब अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय सेवाओं को सुगमता और सम्मान के साथ पहुँचाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.