छिंदवाड़ा में 7 अगस्त को लगेगा 'समाधान दरबार', CM के सामने होगी शिकायतों की पड़ताल, पहले सुलझेंगी 20-25 बड़ी समस्याएं

Updated on 01-08-2026 12:09 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी 7 अगस्त से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' का शंखनाद होने जा रहा है। इस अभियान का पहला जिला स्तरीय 'समाधान कार्यक्रम' छिंदवाड़ा जिले में आयोजित किया जाएगा। इस खास दरबार में CM डॉ. मोहन यादव खुद CM हेल्पलाइन में दर्ज चुनिंदा शिकायतों की समीक्षा करेंगे।CM कार्यालय ने अफसरों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर वास्तविक होना चाहिए।

3 अगस्त तक चुनी जाएंगी समस्याएं, 5 तक पोर्टल पर दर्ज होगा समाधान

लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने छिंदवाड़ा कलेक्टर को निर्देश जारी कर तैयारी शुरू करने को कहा है। शिकायतों को चुनने के लिए जिले के अलग-अलग विभागों से जुड़ी लगभग 20 से 25 शिकायतें 3 अगस्त तक तय की जाएंगी।

फिर, इन सभी चयनित शिकायतों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी करके 5 अगस्त तक जिला कलेक्टर द्वारा समाधान की रिपोर्ट 'CM हेल्पलाइन पोर्टल' पर अपलोड कर दी जाएगी।

CM के सामने आमने-सामने होगी पड़ताल

कलेक्टर द्वारा दर्ज कराए गए समाधान के आधार पर अंत में 5 सबसे अहम शिकायतों का अंतिम चयन किया जाएगा। छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खुद इन 5 मामलों की फाइल खोलेंगे। इस दौरान शिकायतकर्ता भी मुख्यमंत्री के सामने मौजूद रहेंगे। वह सीधे पीड़ितों से बात करेंगे। साथ ही मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान जानेंगे, ताकि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.