बाइक सवार को गूगल मैप सीधा कुएं में लेकर चला गया, 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनकर पुलिस ने बचाई जान
Updated on
23-01-2026 12:21 PM
लखनऊ: किसी के घर जाना है या कहीं अनजान जगह जाना हो, बस गूगल मैप लगाइए और आराम से पहुंच जाइए, लेकिन कभी-कभार ये गूगल मैप जिंदगी संकट में डाल दे रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां के नगराम थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजते हुए बाइक सवार युवक खेत में बने कुएं में गिर गया।
गश्त पर निकली पुलिस टीम ने सड़क किनारे लावारिस हालत में बाइक पड़ी देखी तो रुक गई। इसी दौरान पास के कुएं से 'बचाओ-बचाओ' की आवाज आई। पुलिस ने कुएं में देखा तो एक युवक पड़ा मिला। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। युवक की पहचान रितेश जायसवाल (25) निवासी एवीएम कॉलोनी, अर्जुनगंज के रूप में हुई। वह बाइक से अपने गांव भवानीगढ़, थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली जा रहा था।
नगराम-खुजौली मार्ग पर मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क से नीचे उतरकर कुएं की दीवार से टकराई। टक्कर के बाद युवक उछलकर कुएं में जा गिरा। एसओ नगराम विवेक चौधरी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पुलिस टीम करोरा-नगराम मार्ग पर हसवापुल के पास गश्त कर रही थी, तभी बाइक दिखाई दी। पास पहुंचने पर कुएं से आवाज आने पर युवक का पता चला। पुलिसकर्मियों ने अपने मफलर और लोई आपस में जोड़कर रस्सी जैसा बनाया और कुएं में लटकाकर युवक को बाहर निकाला।
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…