देश में पहली बार... MP में लीकेज रिपेयर और पाइपलाइन सुधारेंगी स्व-सहायता समूह की महिलाएं, जानिए क्या है योजना

Updated on 07-08-2026 12:20 PM

भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट है।

मप्र में 9 हजार अमृत मित्र महिलाएं अब जल वितरण प्रणाली में लीकेज डिटेक्शन एवं रिपेयर का कार्य करेंगी।

इंदौर में होगा प्रशिक्षण

फिलहाल प्रशिक्षण के प्रथम चरण में इंदौर से 30 तथा भोपाल से 36 स्व-सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया है।आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने कहा कि मप्र सदैव नवाचार आधारित जनहितकारी पहलों में अग्रणी रहा है।
इस पहल से महिलाओं को तकनीकी कौशल के साथ-साथ रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का नया अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
इस अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (अमृत 2.0 मिशन) से संबद्ध सलाहकार उषा गर्ग एवं सलाहकार अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केंद्रीय सलाहकारों ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर प्रतिभागियों से संवाद किया तथा इस पहल को शहरी जल प्रबंधन, जल संरक्षण एवं महिला कौशल विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताया।

482 परियोजनाओं में स्व-सहायता समूह की महिलाओं का योगदान

केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत प्रदेश में संचालित अमृत मित्र परियोजना महिलाओं के कौशल विकास का नया आयाम स्थापित कर रही है।
प्रदेश में संचालित 482 परियोजनाओं में स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब तक जल गुणवत्ता परीक्षण (वॉटर क्वालिटी टेस्टिंग), पार्क मेंटेनेंस एवं पौध-रोपण जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दे रही थीं।
इस परियोजना को विस्तार देते हुए महिलाओं को जल वितरण प्रणाली में लीकेज डिटेक्शन एवं पाइपलाइन मरम्मत जैसे तकनीकी कार्यों से जोड़ा जा रहा है। इस देशव्यापी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत इंदौर में 29 जुलाई, 2026 से तथा भोपाल में छह अगस्त, 2026 से प्रारंभ की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.