कमला हैरिस के जाने के चंद मिनट बाद अमेरिकी एयरफोर्स बेस में बंदूक लेकर घुसा संदिग्ध

Updated on 07-03-2022 07:22 PM

वाशिंगटन अमेरिका के एक एयरफोर्स बेस पर रविवार को सुरक्षा अलर्ट जारी कर लॉकडाउन लगाना पड़ गया। इस अलर्ट से कुछ देर पहले ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बेस से निकली थीं। रविवार को अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्र्यू एयरफोर्स बेस पर एक हथियारबंद शख्स सुरक्षा को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

इससे वहां भारी अफरा-तफरी मच गई और चंद मिनट पहले ही वहां से रवाना हुई उप राष्ट्रपति कमला हैरिस इसमें फंसने से बच गईं। बेस पर मौजूद स्थानीय रिपोर्टरों ने बताया सुरक्षाकर्मियों ने उनकी वैन को रोका और उसकी जांच की। एनपीआर ह्वाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट स्कॉट डेटरो ने कहा उन्हें बताया गया है कि किसी सक्रिय शूटर की खबरों के चलते बेस पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जहां से कुछ देर पहले ही एयर फोर्स वन ने उड़ान भरी थी। डेटरो और बाकी रिपोर्टर एक वैन में थे जिसे अलर्ट के चलते रोक लिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, डेटरो ने लिखा खोजबीन करने वाले सैनिकों ने बताया कि निश्चित पर इस शख्स के पास हथियार है लेकिन उसने अभी तक गोली नहीं चलाई हैं। पत्रकार जेके मिलर ने अपने ट्वीट में लिखा वाइट हाउस अधिकारियों ने घोषणा की है कि सभी कैबिनेट मंत्री या तो सुरक्षित हैं या बेस से बाहर हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बेस के आसपास सैन्य हेलिकॉप्टर लगातार उड़ रहे हैं।

 इस क्षेत्र के आसपास से कारों को हटा दिया गया है और बेस पर अभी भी लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे पहले पिछले साल एक शख्स अमेरिका के लास वेगास के मैककरन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए अपनी कार लेकर घुस गया था। एयरपोर्ट के बाहरी और भीतरी सिक्योरिटी बेरियर्स को तोड़ने के बाद शख्स ने अपनी कार एक विमान के पास रोक दी थी। खबरों की मानें तो मैथ्यू हैनकॉक नाम के इस शख्स की मंशा दरअसल एक प्लेन को चुराने की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.