लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला
अल्फा-1 सेक्टर में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए युवराज ने सड़क किनारे खड़ी आई-टेन कार और पास में खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद आरोपी थार लेकर मौके से भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पूछताछ में युवराज ने स्वीकार किया कि वह शादी में 'टशन' दिखाने के लिए थार लेकर निकला था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, दुर्घटना कर फरार होने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।



