24 घंटों में सामने आए 921 नए मामले, 289 मरीजों की मौत

Updated on 05-03-2022 07:09 PM

नई दिल्ली भारत में कोरोना महामारी अब काबू में आती दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटों में देश में 5 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 289 मरीजों की मौत हुई और 11 हजार 661 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल, देश में 63 हजार 878 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 29 लाख 57 हजार 477 पर पहुंच गई है। अब तक 5 लाख 14 हजार 878 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 153 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,39,745 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 अधिकारी ने कहा पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,732 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 17 और भोपाल में 26 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2190 नए मरीज़ मिले हैं तथा वायरस के कारण 254 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं आंध्र प्रदेश में कोविड के 86 मामले आए हैं। तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केरल में कोविड के कुल मामले 65,08,845 पहुंच गए हैं तथा मृतक संख्या 66,012 हो गई है। वहीं 64,24,920 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण सिर्फ तीन लोगों की जान गई है। उसने बताया 72 संक्रमितों की मौत कुछ दिन पहले हुई थी, लेकिन इन्हें दर्ज नहीं किया जा सका था, जबकि केंद्र के नए दिशा-निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत मिली अपीलों के आधार पर 179 मौतों को कोविड के कारण मृत्यु माना गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,105 है जिनमें से सिर्फ 8.8 फीसदी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

वहीं अमरावती में जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश में कोविड के और 86 मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 23,18,262 पहुंच गए हैं। प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 1,341 रह गई है जबकि 23,02,192 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई, लिहाज़ा मृतक संख्या 14,729 पर स्थिर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.