8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता

Updated on 01-03-2022 06:01 PM

भोपाल पवन जैन-विपिन माहेश्वरी की जोडी ने भरत बतरा-शकील अहमद की जोडी को सीधे गेमों में 15-8, 15-3 से हराते हुए 55 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अर्णव पिप्पल, मो. अरहान, आरना, समायरा, आराध्या, भूमि, अनाहिरा ने प्रतियोगिता के सबसे छोटे अंडर-11 वर्ग में अपने-अपने पहले दौर के मुकाबले जीतकर यहॉ खेली जा रही 8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अगले दौर मे प्रवेश किया। प्रतियोगिता स्थानीय पुलिस जिम्नेशियम हॉल, जहॉगीराबाद में खेली जा रही है। जिसका आयोजन लाल परेड ग्राउन्ड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है।

55 वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पवन जैन-विपिन माहेश्वरी की जोडी ने पहला गेम थोडा संघर्ष के बाद 15-8 से जीता। जबकि दूसरे गेम में उन्होंने भरत शकील को खेल के हर क्षेत्र में मात देते हुए 15-3 से गेम मैच जीत लिया। विजेता जोडी की ओर से जहॉ पवन जैन आक्रामक स्मैश से अंक बनाए, वहीं विपिन माहेश्वरी ने अपने कलात्मक शार्प ड्रॉप हॉफ स्मैश से अंक अर्जित किये।

आज से स्पर्धा में बालक बालिकाओं के मुकाबले प्रारंभ हुए। स्पर्धा के सबसे छोटे अंडर-11 वर्ग के मुकाबलों में अर्णव पिप्पल ने प्रयान सचान को 15-14 , 15-6 से हराया। पहला गेम अर्णव से अत्यंत संघर्ष के बाद 15-14 से हराया। जबकि दूसरे गेम में उन्हांेने प्रयान की गलतियों का लाभ उठाते हुए आसानी से 15-6 से गेम जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी वर्ग में मो. अरहान ने अब्दुल हुसैनी को 15-7, 15-12 से शिकस्त दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.