भारी बर्फबारी के बीच किश्तवाड़ में अनंतनाग के लिए पैदल निकले 6 लोग लापता, 50 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया

Updated on 24-02-2022 07:29 PM

श्रीनगर भारी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सोनमर्ग पहुंचे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है। कश्मीर में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद सोनमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरते देखने के लिए पहुंचे ये पर्यटक वहां फंस गए थे। पुलिस ने अभियान चलाकर इन्हें सुरक्षित निकाल लिया। इसी बीच, किश्तवाड़ से अनंतनाग के लिए पैदल निकले वारवान गांव के छह लोग बर्फबारी के बीच लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सेना ने विशेष अभियान चलाया है। अभी तक लापता लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है।

एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने बताया सोनमर्ग के ऊपरी इलाके गगनगीर में पड़ी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटक वहां फंस गए हैं। सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने की वजह से उनकी गाड़ियां वहीं जाम हो गई थीं। पुलिस को जब इन लोगों के बारे में पता चला तो गांदरबल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और इन पर्यटकों को पहले तो गगनगीर से सोनमर्ग लाया गया और वहां उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद श्रीनगर भेज दिया गया।

पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने जीवन की उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन पुलिस के जवानों ने उनका जीवन बचा लिया। पुलिस दल को देखकर उनकी जान में जान आई। उन्होंने बताया पुलिस ने बर्फ में फंसे हमारे वाहनों को निकाला। इसके बाद हमें सोनमर्ग लाया गया और बाद में वहां से श्रीनगर भेज दिया गया। वहीं जिला किश्तवाड़ के वारवान गांव से दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के लिए पैदल निकले छह लोग लापता हो गए हैं। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लोग अपने घर से अनंतनाग के लिए पैदल निकले थे। मार्गन टाप पहुंचने पर उन्होंने अपने घर में यह जानकारी दी थी कि यहां बहुत बर्फबारी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.