5 खिलाड़ी जिनको सेलेक्टर्स ने कर दिया इग्नोर, इंग्लैंड सीरीज से कटा पत्ता, एक का तो करियर खतरे में पड़ा

Updated on 22-06-2026 01:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तानी का भार संभालेंगे। इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। विराट कोहली को भी जगह दी गई है, लेकिन उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को शामिल किया गया है। भारत-इंग्लैंड की टीमें 1-11 जुलाई के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 14-19 जुलाई के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। आइए, उन 5 मशहूर खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस सीरीज से दरकिनार किया गया।
ऋषभ पंत: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अब पंत को इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज से भी नजरअंदाज किया गया है। पंत अगस्त 2024 से भारत की ओर से सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेले हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट सीरीज में मौका मिलने पर उन्होंने 81 रन की पारी जरूर खेली थी। आईपीएल 2026 में पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद उनसे भारतीय टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई थी।

यशस्वी जायसवाल: बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने टीम की घोषणा से एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे मैच में 110 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह छठी वनडे पारी में जायसवाल का दूसरा शतक था। वह सबसे कम पारियों में दो वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। ऐसा लग रहा था कि जायसवाल को इंग्लैंड दौरे पर जगह दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
मोहम्मद सिराज : इस तेज गेंदबाज को आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था। सिराज पिछले 10 वनडे मुकाबलों में सिर्फ 9 विकेट अपने नाम कर सके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने दो पारियों में महज 1 विकेट हासिल किया था। भारत के लिए 50 वनडे मैच खेल चुके सिराज इस फॉर्मेट में 25.32 की औसत के साथ 76 विकेट निकाल सके हैं।

हर्ष दुबे: 23 वर्षीय गेंदबाज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज के पहले मैच में दुबे ने 47 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि तीसरे मुकाबले में 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, लेकिन ये प्रदर्शन चनयकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सका।
मोहम्मद शमी: तेज गेंदबाज को मार्च 2025 के बाद से भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। आईपीएल 2026 के 13 मुकाबलों में दाएं हाथ के गेंदबाज ने 12 विकेट हासिल किए थे। शमी ने भारत के लिए 108 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 24.05 की औसत के साथ 206 विकेट निकाले। शमी के पिछले 5 वनडे मुकाबलो को देखें, तो उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.