21वीं राज्य स्तरीय मि. एंड मि. छग बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 11 को

Updated on 09-09-2022 05:39 PM
जेसीआई रायपुर नोबेल जोन 9 और छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की संयुक्त तत्वावधान में 21वीं  राज्य स्तरीय मि. एंड मि. छग बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में 11 सितंबर को किया गया है। जिसमें 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे तथा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।

जेसीआई रायपुर नोबेल जोन 9 की अध्यक्ष रीना सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, महासचिव अरविंद सिंह ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांगदगांव, कांकेर, कोरबा, बेमेतरा, बिलासपुर, जशपुर, अंबिकापुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, बालोद, कोरिया, छग पुलिस के लगभग 200 खिलाड़ी व 50 आॅफिशियल टीम भाग लेंगे। जेसीआई की तरफ से विजेता खिलाडि?ों को विभिन्न केटिगिरी में 2 दो लाख रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

योगेंद्र पांडेय ने बताया कि सीनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 8 वजन वर्गों में होगी जिसमें 55 किलोग्राम, 60 किलो ग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 85 किलोग्राम एवं 85 किलोग्राम से ऊपर होगी। इसके अलावा ओपन वेट केटेगरी में स्पोट्स फिजिक पुरुष, महिला, पैरा बॉडी बिल्डिंग, मास्टर बॉडी बिल्डिंग की भी स्पर्धा होगी। इस प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकते है जिनका वजन सुबह 9 बजे 1 बजे तक किया जाएगा, उसके बाद दोपहर 3 बजे से प्रतियोगिता की शुरूआत होगी और रात्रि 9 बजे तक समाप्त होने की संभावना है। प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से 14वीं सीनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जो 23 से 25 दिसंबर तक लुधिया, पंजाब में इंडियन बॉडी बिल्डिर्स फेडरेशन एवं पंजाबी एमच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…
 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
Advt.