MP के सरकारी स्कूलों में 215 दृष्टिबाधित शिक्षक, शिक्षक एप से हाजिरी लगाने तक में असमर्थ

Updated on 20-02-2026 01:10 PM

 भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 215 दृष्टिबाधित शिक्षक कार्यरत हैं, जो समावेशी शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी बने हुए हैं। हालांकि तकनीकी कारणों से ये शिक्षक “हमारे शिक्षक” एप पर स्वयं ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने संस्था प्रमुख की लॉगिन आईडी से उनकी उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा प्रदान की है।

जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दृष्टिबाधित शिक्षकों की पदस्थापना और स्थानांतरण के लिए अलग से कोई विशेष नीति प्रस्तावित नहीं है। राज्य शिक्षा केंद्र कक्षा 1 से 8 तक की सभी पाठ्यपुस्तकों को ब्रेल लिपि में उपलब्ध करा रहा है, ताकि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जबलपुर में सर्वाधिक पदस्थापना

जिलावार आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 28 दृष्टिबाधित शिक्षक जबलपुर में पदस्थ हैं। भोपाल में 15, इंदौर और बालाघाट में 11-11 शिक्षक कार्यरत हैं।

13 जिलों में एक भी शिक्षक नहीं

मंडला, डिंडौरी, सागर, दमोह सहित 13 जिलों में एक भी दृष्टिबाधित शिक्षक पदस्थ नहीं है, जो संतुलित नियुक्ति पर सवाल खड़े करता है।

ब्रेल पुस्तकों की सुविधा

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 1 से 8 तक की समस्त पाठ्यपुस्तकों को ब्रेल लिपि में मुद्रित कर उपलब्ध कराया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.