दुर्ग में 200 फुल कॉन्टैक्ट कराते खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कलर बेल्ट ग्रेडिंग में शानदार प्रदर्शन

Updated on 20-08-2026 02:54 PM
भिलाई। फुल कॉन्टैक्ट कराते मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जुबो काई कान वा फुल कॉन्टैक्ट कराते की दुर्ग जिला इकाई की ओर से कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन सेक्टर-5 स्थित सतविजय ऑडिटोरियम में किया गया। संस्था के डायरेक्टर एवं मुख्य परीक्षक सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा में विभिन्न क्लबों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और स्टेमिना, काता, कुमीते, एटीकॉन तथा फुल कॉन्टैक्ट फाइट में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्तर की बेल्ट के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, शारीरिक क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। सहायक परीक्षक के रूप में संस्था के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक जेपी राजू, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, भरतलाल साहू, श्रवण साहू, सुभाष सोनी सहित अन्य ब्लैक बेल्ट एवं ब्राउन बेल्ट प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया।

महापौर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
प्रमाणपत्र एवं बेल्ट वितरण समारोह में भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की, जबकि भिलाई नगर निगम के एमआईसी शीजू एंथोनी विशेष अतिथि रहे। अतिथियों ने सफल खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

महापौर नीरज पाल ने फुल कॉन्टैक्ट कराते को आज के दौर में उपयोगी मार्शल आर्ट बताया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के साथ-साथ कराते युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को जरूरी बताया।


मुकेश चंद्राकर और शीजू एंथोनी ने कहा कि खेल और मार्शल आर्ट युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं।

इन खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता
ग्रेडिंग परीक्षा में ब्राउन बेल्ट द्वितीय वर्ग में अभिषेक साहू, अदिति शर्मा, दीपांश डेहरिया, गीतेन्द्र डेहरिया, वीणा देवांगन और तान्या वर्मा सफल रहे।

ब्राउन बेल्ट प्रथम वर्ग में तिलक चंद्राकर, कृष्णेंदु एसआर, पूर्णैदु एसआर, जाह्नवी चौहान, लक्ष्य ढांगले, काव्यांश देवांगन, जे. हर्षिता, श्रेया चौधरी, तरणवीर सिंह, उदयराज चंद्राकर, योगांश साहू, हिमाक्ष साहू, दीप सिन्हा, खोमेंद्र नायक, निर्भय साहू, हेयान साहू, पाखी साहू, सोहम जोशी, निशिता भगत और अविष सिंह मनराल सहित खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.