ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए 14 देश,'भोपाल घोषणा पत्र' जारी

Updated on 08-08-2026 05:22 PM
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल घोषणा पत्र’ जारी किया गया। साथ ही सभी देशों के कलाकारों को मौका देने, चोरी या गलत रास्ते से विदेशों में पहुंची सांस्कृतिक संपदाओं को वापस लाने का निर्णय लिया गया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बीते 3 दिन से जो मंथन चल रहा था, उस सम्मेलन का भोपाल घोषणा पत्र के साथ समापन हुआ। साझेदार देशों के बीच संस्कृति को बढ़ावा देने पर विचार हुआ है। यह ब्रिक्स देशों की 11वीं बैठक है। 11 देश के 55 प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। सम्मेलन की थीम ‘लचीलापन, नवाचार और स्थिरता’ थी। पहली बार समयावधि लक्ष्य तय किए हैं। सांस्कृतिक और विरासत को लेकर साझा रोडमेप तैयार किया। डिजिटल माध्यम भी इस घोषणा पत्र में तैयार किया गया। सांस्कृतिक संपदाओं को वापस लाने की भी पहल इस डॉक्यूमेंट में की गई है।

भोपाल घोषणा का उद्देश्य ब्रिक्स सांस्कृतिक सहयोग के संस्थागत ढांचे को सुदृढ़ करना, संस्कृति और विरासत के समकालीन एवं पारंपरिक क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए साझा रोडमैप प्रदान करना है। एक प्रमुख क्षेत्र सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योग तथा रचनात्मक अर्थव्यवस्था में सहयोग है। जिसमें कार्यप्रणालियों, अनुभवों और श्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान, रचनाकारों को सहयोग, नेटवर्किंग तथा डिजिटल साधनों के माध्यम से बाजार तक पहुंच के अवसरों का विस्तार शामिल हैं।

  • घोषणा में यूनेस्को की बहुराष्ट्रीय नामांकन प्रक्रियाओं पर सहयोग को बढ़ाने का प्रावधान है, जिसका उद्देश्य साझा और परस्पर संबद्ध सांस्कृतिक विरासत की मान्यता तथा संरक्षण के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है।
  • यह सांस्कृतिक संपदा के उद्गम-अनुसंधान तथा उसकी वापसी और पुनर्स्थापन को भी बढ़े हुए सहयोग के क्षेत्र के रूप में चिन्हित करती है। जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ट्रेसिंग टूल्स की संभावनाओं का पता लगाना शामिल हैं।
  • पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का संरक्षण भी घोषणा में शामिल एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जिसमें पीढ़ियों से हस्तांतरित सांस्कृतिक ज्ञान और अभिव्यक्तियों की सुरक्षा एवं निरंतरता की आवश्यकता को स्वीकार किया गया है।
  • घोषणा में संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागार के बीच विशेष रूप से दस्तावेजी विरासत, डिजिटलीकरण और संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा दिया गया है। इससे सांस्कृतिक और दस्तावेजी संसाधनों के संरक्षण में संस्थागत आदान-प्रदान तथा विशेषज्ञता साझा करने की व्यापक संभावनाएँ उपलब्ध होंगी।
  • रचनाकारों के अधिकार भी सहमति से निर्धारित सहयोग के क्षेत्रों का हिस्सा हैं। घोषणा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणालियों में कॉपीराइट संरक्षित कृतियों के उपयोग के संबंध में पारदर्शिता तथा उचित और न्यायसंगत पारिश्रमिक का विषय शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.